प्रयागराज , दिसंबर 14 -- प्रयागराज में उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) के बाहर 15 दिसंबर को प्रस्तावित प्रतियोगी छात्रों के आंदोलन से पहले पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। संभावित बड़े प्रदर्शन की आशंका के चलते पुलिस ने आंदोलन के प्रमुख छात्र नेताओं आशुतोष पांडेय और पंकज कुमार को रविवार को हिरासत में ले लिया। हालांकि छात्रों के दबाव के बाद दोनों को रिहा कर दिया गया। छात्र संगठनों ने आरोप लगाया है कि पुलिस का यह कदम आंदोलन को कमजोर करने और नेतृत्व को तोड़ने की साजिश का हिस्सा है। बावजूद इसके, छात्र पीसीएस-2024 (प्रारंभिक) और आरओ-एआरओ 2023 (प्रारंभिक) परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर 15 दिसंबर को आयोग कार्यालय के बाहर शांतिपूर्ण धरना देने के अपने फैसले पर अडिग हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित