नयी दिल्ली , मई 21 -- संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की रविवार को होने वाली प्रारंभिक परीक्षा के मद्देनजर दिल्ली मेट्रो अपने तीन प्रमुख लाइनों पर सुबह छह बजे से ट्रेन सेवाएं संचालित करेगी।

दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने गुरुवार को जारी एक प्रेस रिलीज में बताया कि इसके तहत लाइन 7 (पिंक लाइन - मजलिस पार्क से शिव विहार), लाइन 8 (मजेंटा लाइन - कृष्णा पार्क एक्सटेंशन से बॉटनिकल गार्डन और दीपाली चौक से मजलिस पार्क) और लाइन 9 (ग्रे लाइन - ढांसा बस स्टैंड से द्वारका) के सभी टर्मिनल स्टेशनों से ट्रेन सेवाएं अन्य लाइनों की तरह ही सुबह छह बजे से शुरू हो जाएंगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित