मुलुगु (तेलंगाना) , दिसंबर 14 -- यूनेस्को में भारत के राजदूत और स्थायी प्रतिनिधि विशाल वी शर्मा ने रविवार को मुलुगु जिले के पालमपेट गांव में यूनेस्को विश्व विरासत स्थल रुद्रेश्वर (रामप्पा) मंदिर का दौरा किया।
उन्होंने इस दौरान भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) और तेलंगाना सरकार द्वारा किए जा रहे बचाव और संरक्षण के प्रयासों की समीक्षा भी की।
श्री शर्मा इससे पहले यूनेस्को की मशहूर विश्व विरासत समिति के 46वें सत्र के अध्यक्ष रह चुके हैं। वह इस पद पर पहुंचने वाले पहले भारतीय हैं। उन्होंने हाल ही में नयी दिल्ली के लाल किले में 'अमूर्त सांस्कृतिक विरासत की सुरक्षा के लिए यूनेस्को अंतर-सरकारी समिति' के 20वें सत्र की भी अध्यक्षता की, जहां दीपावली को यूनेस्को की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत सूची में शामिल किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित