नयी दिल्ली , अक्टूबर 23 -- सेनेगल के डकार में 31 अक्टूबर से 13 नवंबर तक होने वाले यूथ ओलंपिक गेम्स 2026 में भारत का 17 सदस्यीय दल हिस्सा लेगा। टेबल टेनिस खिलाड़ी सिंड्रेला दास, एशियन अंडर17 बैडमिंटन चैंपियन तन्वी पात्री और तैराक धिनिधि देसिंघु, भारत की ओर से पदक के प्रमुख दावेदार होंगे।
यूथ ओलंपिक के चौथे संस्करण में, भारत 11 खेलों में 17 एथलीटों - 11 महिला और 6 पुरुष - को उतारेगा।
ब्यूनस आयर्स 2018 के बाद, डकार 2026 में समर यूथ ओलंपिक की वापसी होगी। मूल रूप से 2022 में होने वाले ये खेल, कोविड-19 महामारी के कारण चार साल के लिए टाल दिए गए थे।
यह आयोजन इतिहास भी रचेगा, क्योंकि यह अफ्रीका में आयोजित होने वाला पहला ओलंपिक खेल आयोजन होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित