मुंबई , अगस्त 31 -- यूटीआई म्यूचुअल फंड (यूटीआई एमएफ) ने सोमवार को दो नये पैसिव फंड - यूटीआई बीएसई इंडिया सेक्टर लीडर्स एक्सचेंज ट्रेडेड फंड और यूटीआई बीएसई इंडिया सेक्टर लीडर्स इंडेक्स फंड - पेश करने की घोषणा की।

दोनों ओपन एंडेड फंड हैं। इनके न्यू फंड ऑफर (एनएफओ) सोमवार 31 अगस्त से 11 सितंबर तक के लिए उपलब्ध हैं।

यूटीआई बीएसई इंडिया सेक्टर लीडर्स एक्सचेंज ट्रेडेड फंड और यूटीआई बीएसई इंडिया सेक्टर लीडर्स इंडेक्स फंड ऐसे पैसिव तरीके से प्रबंधित निवेश उत्पाद हैं, जो बीएसई इंडिया सेक्टर लीडर्स टोटल रिटर्न्स इंडेक्स के प्रदर्शन को ट्रैक/रिप्लिकेट करते हैं। दोनों उत्पादों का अंतर्निहित इंडेक्स विभिन्न क्षेत्रों में अग्रणी कंपनियों के एक केंद्रित पोर्टफोलियो के माध्यम से सेक्टर लीडरशिप को दर्शाने का प्रयास करता है। इसमें वित्तीय सेवाएं, सूचना प्रौद्योगिकी, दूरसंचार, तेल एवं गैस आदि जैसे क्षेत्र शामिल हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित