शाहजहांपुर , फरवरी 05 -- विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) से नाराज होकर इस्तीफा देने वाले बरेली के पूर्व सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री गुरुवार को कहा कि यूजीसी से जुड़े मुद्दों पर उनका आंदोलन जारी रहेगा।

शाहजहांपुर पहुंचे अलंकार ने ब्राह्मण सभा के कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के बाद पत्रकारों से बातचीत में कहा कि मौजूदा सरकार देश को "वेस्ट इंडिया कंपनी" की तरह चला रही है। उन्होंने कहा कि वह यूजीसी से जुड़े मुद्दों पर अपना आंदोलन जारी रखेंगे और लोगों को जागरूक करने का काम करेंगे।

उन्होंने आशंका जताई कि उनके खिलाफ कार्रवाई हो सकती है, लेकिन वे न तो जेल से डरते हैं और न ही किसी दबाव से। बातचीत के दौरान उन्होंने भविष्य में राजनीतिक विकल्प खड़ा करने के संकेत भी दिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित