भरतपुर , फरवरी 01 -- राजस्थान के भरतपुर संभाग में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के नये नियमों के विरोध में रविवार को आक्रोशित सवर्ण समाज ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखे।
बंद के व्यापक असर को देखते हुए संभाग के कई जिलों में जनजीवन भी प्रभावित रहा। भरतपुर के रुदावल, गंगापुर सिटी, सवाईमाधोपुर और करौली और मंडरायल सहित विभिन्न स्थानों पर मुख्य बाजार, दुकानें और व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रहे। सवर्ण समाज संघर्ष समिति के बैनर तले प्रदर्शनकारियों ने रैली निकालकर यूजीसी के नये नियमों पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने इन नियमों को सामान्य वर्ग के मेधावी छात्रों के खिलाफ बताया और इनके दुरुपयोग की आशंका भी जतायी। विरोध प्रदर्शन के दौरान सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की गयी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित