वाराणसी , अगस्त 27 -- विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) की नीतियों एवं जाति आधारित आरक्षण के विरोध में केसरिया भारत के नेतृत्व में गुरुवार को वाराणसी जिला मुख्यालय पर विशाल धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व केसरिया भारत के प्रमुख संयोजक कृष्णानंद पांडेय ने किया।
इस अवसर पर श्री पांडेय ने कहा कि यूजीसी के माध्यम से लागू की जा रही नीतियों तथा जाति आधारित आरक्षण व्यवस्था का संगठन विरोध करता है। उन्होंने इसे समानता एवं योग्यता के सिद्धांतों के विरुद्ध बताते हुए सरकार से आरक्षण व्यवस्था की समीक्षा करने, आर्थिक आधार को प्राथमिकता देने तथा शिक्षा के क्षेत्र में सभी को समान अवसर उपलब्ध कराने की मांग की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित