यमुनानगर , अक्टूबर 04 -- हरियाणा के यमुनानगर में यूजीसी अधिनियम के विरोध में रविवार को सवर्ण समाज ने यहां सड़कों पर उतरकर विरोध दर्ज कराया और करीब छह किलोमीटर तक रोष यात्रा निकाली।

इस दौरान हाथों में भगवा ध्वज, जलती मशाल और तिरंगा थामे समाज के लोग यात्रा में शामिल हुए और यूजीसी अधिनियम वापस लेने की मांग को लेकर नारेबाजी की।

वक्ताओं ने सरकार से मांग की कि अधिनियम को वापस लेकर समाज की चिंताओं का समाधान किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि मांग को लेकर लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन जारी रखा जाएगायात्रा के दौरान प्रदर्शनकारियों ने विभिन्न स्थानों पर लोगों को संबोधित किया और यूजीसी एक्ट के विरोध में अपनी बात रखी।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि यह यात्रा केवल विरोध दर्ज कराने तक सीमित नहीं है, बल्कि सरकार तक अपनी मांग की आवाज पहुंचाने का माध्यम है। जब तक उनकी मांग पर सकारात्मक पहल नहीं होती, तब तक समाज अपनी आवाज उठाता रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित