पटना , जून 24 -- िज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के अंतर्गत संचालित राज्य के सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में बीटेक प्रवेश के लिए अंडर ग्रेजुएट इंजीनियरिंग एडमिशन काउंसलिंग (यूजीईएसी)-2026 के तहत ऑनलाइन काउंसलिंग प्रक्रिया 23 जुन 2026 से शुरू हो गई है। बीटेक में प्रवेश लेने वाले इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए सूचना जारी की है। पर्षद के अनुसार, जेईई (मेन)-2026 के ऑल इंडिया रैंक के आधार पर तैयार की गई यूजीईएसी-2026 मेरिट लिस्ट के अनुसार पात्र अभ्यर्थियों का रैंक कार्ड पर्षद की वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिया गया है। अभ्यर्थी अपना यूजीईएसी आईडी और जन्म तिथि दर्ज करके रैंक कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

ऑनलाइन चॉइस फिलिंग 26 जून से शुरू हो रही है, चॉइस फिलिंग एवं लॉकिंग की अंतिम तिथि एक जुलाई निर्धारित है। पहले राउंड के सीट अलॉटमेंट परिणाम 4 जुलाई को जारी होगा, जिसके बाद दस्तावेज सत्यापन एवं प्रवेश (पहला राउंड) 7 जुलाई से 9 जुलाई तक, दूसरे राउंड का प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट 17 जुलाई और दूसरे राउंड में अलॉटमेंट ऑर्डर डाउनलोड 17 जुलाई से 21 जुलाई तक होगा।

अभ्यर्थी ऑनलाइन चॉइस फिलिंग के लिए पर्षद की आधिकारिक वेबसाइट पर लिंक पर क्लिक करके प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित