कीव , मार्च 30 -- यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की ने सोमवार को कहा कि उनका देश रूस के साथ ऑर्थोडॉक्स ईस्टर के अवसर पर संघर्षविराम के लिए तैयार है।
इंटरफैक्स-यूक्रेन समाचार एजेंसी ने श्री ज़ेलेंस्की के हवाले से कहा, " हम ईस्टर की छुट्टियों के दौरान संघर्षविराम के लिए तैयार हैं। "उन्होंने कहा कि यूक्रेन संघर्ष के ऐसे किसी भी अंत के लिए तैयार है, जो उसके सम्मान और स्वतंत्रता की रक्षा करता है। इसमें पूर्ण संघर्षविराम और ऊर्जा अवसंरचनाओं पर हमलों पर प्रतिबंध शामिल है।
ऑर्थोडॉक्स ईस्टर के साथ मान्यता जुड़ी है कि सूली पर चढ़ाये जाने के बाद इसी दिन ईसा मसीह का पुनर्जन्म हुआ था। यह ऑर्थोडॉक्स चर्च का सबसे महत्वपूर्ण त्योहार है। इस साल यह त्योहार यूक्रेन और रूस में 12अप्रैल को मनाया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित