मॉस्को , मई 27 -- स्टारोबेल्स्क शहर में यूक्रेन के एक घातक ड्रोन हमले के बाद रूस द्वारा कीव में सैन्य ठिकानों पर जवाबी हमले शुरू करने की चेतावनी दिये जाने पर अमेरिका ने रूस की निंदा करने से परहेज किया है।
यह चेतावनी शुक्रवार को स्टारोबेल्स्क के एक महाविद्यालय छात्रावास पर हुए हमले के बाद आयी है। रूसी अधिकारियों के मुताबिक, इस घटना में 21 लोगों की जान चली गयी और 60 से अधिक लोग घायल हो गये। मरने वालों में ज्यादातर युवा महिलाएं थीं।
रशिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, मॉस्को ने इसे जानबूझकर किया गया 'आतंकवादी कृत्य' बताते हुए यूक्रेन पर नागरिकों को निशाना बनाने का आरोप लगाया है। वहीं यूक्रेन ने इस दावे को 'कोरा दुष्प्रचार' कहकर खारिज कर दिया। वहीं उसका साथ दे रही कई पश्चिमी सरकारों ने भी इस हमले में यूक्रेन का हाथ होने के पुख्ता सबूत होने के रूसी दावों को नजरअंदाज कर दिया और सार्वजनिक रूप से उस पर आरोप लगाने से इनकार कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित