देहरादून , अप्रैल 29 -- उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएससी) ने आगामी तीन मई को होने वाली विभिन्न विभागों के लिए होने वाली विशेष तकनीकी अर्हता भर्ती परीक्षा को स्थगित कर दिया है।
यूकेएसएससी सचिव एनएस डुंगरियाल ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यूकेएसएससी के विज्ञापन संख्याः 74/ उ०अ० से०च०आ०/2025 दिनांक तीन दिसम्बर, 2025 द्वारा विशेष तकनीकि अर्हता (विभिन्न विभाग) के अन्तर्गत भिन्न भिन्न पदनामों के समूह 'ग' के रिक्त 57 पदों पर सीधी भर्ती द्वारा चयन के लिए विज्ञप्ति प्रकाशित की गयी थी। आयोग के संवाद पत्रांकः 4649/ अधियाचन /2025-26 के द्वारा पदों की परीक्षा तिथि तीन मई, 2026 प्रस्तावित की गयी थी। अपरिहार्य कारणों से पूर्व में प्रस्तावित परीक्षा तिथि को अग्रिम आदेशों तक स्थगित किया जाता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित