मुरादाबाद , मार्च 20 -- यूपी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन के सचिव डॉ संतोष गुप्ता ने कहा कि देश की सबसे पुरानी और प्रतिष्ठित समाचार एजेंसियों में से एक यूनाइटेड न्यूज ऑफ इंडिया (यूएनआई) के दिल्ली स्थित मुख्यालय को सील करने की घटना अत्यन्त दुर्भाग्यपूर्ण है और प्रेस की आजादी पर सीधा हमला है। वरिष्ठ पत्रकार डॉ गुप्ता ने अपने बयान में कहा कि रात के समय कर्मचारियों को जबरन बाहर निकालना, व्यक्तिगत सामान ले जाने से रोकना, महिला पत्रकारों के साथ बदसलूकी, पुलिसकर्मियों द्वारा गाली-गलौज, ये सभी कृत्य आपातकाल की काली यादों को ताजा करते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित