पेरिस , अप्रैल 03 -- संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के साथ मतभेदों के कारण फ्रांस को अपने राफेल एफ5 लड़ाकू विमान परियोजना को अकेले ही वित्तपोषित करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।
फ्रांसीसी समाचार पत्र 'ला ट्रिब्यून' की गुरुवार की रिपोर्ट में कहा गया कि फ्रांस के अनुरोध पर, यूएई पिछले साल के अंत तक लड़ाकू विमान के आधुनिकीकरण के लिए लगभग पांच अरब यूरो (5.4 अरब डॉलर) के कुल बजट में से 3.5 अरब यूरो की वित्तीय सहायता देने के लिए तैयार था।
रिपोर्ट के अनुसार, यूएई शुरू में इस परियोजना में निवेश करने का इच्छुक था लेकिन दोनों पक्ष अपनी भागीदारी को लेकर असमंजस में रहे।
कहा जा रहा है कि यूएई इस परियोजना में सक्रिय रूप से भाग लेना चाहता था, जबकि फ्रांसीसी पक्ष ने सावधानीपूर्वक विचार करने के बाद यूएई को अपने विकास, विशेष रूप से 'ऑप्टोइलेक्ट्रॉनिक्स' के क्षेत्र में पहुंच प्रदान करने के खिलाफ फैसला किया। जिसके बाद यूएई इस परियोजना से पीछे हट गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित