महोबा , अगस्त 16 -- उत्तर प्रदेश मे महोबा के सदर कोतवाली क्षेत्र मे रविवार को एक किन्नर का फांसी के फंदे पर लटका हुआ शव मिलने से ह्ड़कंप मच गया।
पुलिस उप अधीक्षक रविकांत गौड़ ने बताया की मुख्यालय के भटीपुरा मे शिव नारायण के मकान मे 19 वर्षीय किन्नर राहुल उर्फ़ काजल का फांसी के फंदे पर लटका हुआ शव बरामद किया गया। किन्नर राहुल ने कोई बीस दिन पहले मकान किराये पर लिया था और अकेला रह रहा था. सुबह काफी देर तक घर के दरवाज़े न खुलने पर पड़ोसियों ने मामले की सूचना पुलिस को दी. पुलिस ने मोके पर पहुंच दरवाजा खोला तो किन्नर को फांसी पर लटका देख सभी हैरान रह गए।
पुलिस उप अधीक्षक ने बताया की यह बात स्पस्ट नहीं है की किन्नर राहुल ने आत्महत्या की अथवा उसके साथ कोई घटना घटी लेकिन उसकी मौत की खबर पाकर पहुंचे परिजनों ने उसकी हत्या की आशंका ब्यक्त की है। सुभाष नगर निवासी किन्नर के पिता ख्याली राम ने पुलिस को जानकारी देते हुए बताया की राहुल करीब तीन साल पहले घर से भाग गया था और किन्नर समाज मे शामिल हो गया था। वह कोई एक माह पहले महोबा वापस लौटा था। उसने परिवार से अपने सभी रिश्ते खत्म कर लिए थे।
डी एस पी गौड़ ने बताया की पुलिस ने फिलहाल किन्नर की मौत के कारणों का पता लगाने के लिए उसके शव को अपने कब्जे मे लेकर पंचनामा भर पोस्ट मार्टम के लिए भेजा है। पुलिस और फारेंसिक टीम घटना स्थल की सघनता से पड़ताल कर मामले के अनावरण मे जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित