नयी दिल्ली , सितंबर 06 -- भारतीय युवा कांग्रेस ने दिल्ली में 24 अकबर रोड कांग्रेस मुख्यालय से युवा कांग्रेस कार्यालय और इंदिरा भवन के बाहर "संविधान की जीत" संदेश वाले होर्डिंग्स लगाए। होर्डिंग्स में निशु आज़ाद को प्रमुखता से दर्शाते हुए संविधान, लोकतंत्र और न्याय के प्रति प्रतिबद्धता का संदेश दिया गया।

युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने कहा कि "संविधान की जीत" महज नारा नहीं, बल्कि उस भारत की आवाज है जहां सत्ता से ऊपर संविधान और ताकत से ऊपर न्याय है। उन्होंने कहा कि निशु आज़ाद के संघर्ष ने युवाओं को संवैधानिक अधिकारों के लिए खड़े होने का संदेश दिया है।

श्री चिब ने कहा कि संस्थाओं की स्वतंत्रता, निष्पक्ष न्याय और नागरिकों के मौलिक अधिकारों से समझौता स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि जब जनता अपने संवैधानिक अधिकारों के लिए खड़ी होती है, तो अंततः जीत संविधान की ही होती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित