नयी दिल्ली , अप्रैल 13 -- भारतीय युवा कांग्रेस ने सोमवार को डीडी न्यूज के एंकर अशोक श्रीवास्तव के खिलाफ में विरोध प्रदर्शन किया।

दिल्ली प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष अक्षय लाकड़ा के नेतृत्व में कार्यकर्ता मंडी हाउस चौराहे से डीडी न्यूज के कार्यालय के बाहर पहुंचे और वहां प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर श्री लाकड़ा ने कहा कि अगर अशोक श्रीवास्तव को संघ और भाजपा की विचारधारा का नाम लेकर इस तरह की भाषा का ही इस्तेमाल करना है तो वो अपने आप को पत्रकार कहना बंद कर दे। उनके जैसे लोग जब जनता के टैक्स से चल रहे डीडी न्यूज पर बैठकर संवैधानिक पदों की गरिमा को गिराने वाली भाषा का इस्तेमाल करते हैं, तो यह साफ हो जाता है कि ये लोग सरकार के आगे बिल्कुल नतमस्तक हो चुके है।

उन्होंने आरोप लगाया कि नेता विपक्ष राहुल गांधी के लिए ज़हर उगलना, सत्ता के आगे नतमस्तक होना और पत्रकारिता की मर्यादा को कुचलना दर्शाता है कि संविधान का चौथा स्तंभ किसके लिए काम कर रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित