दिल्ली , फरवरी 15 -- जम्मू-कश्मीर को नशा मुक्त बनाने के संकल्प के साथ इंडियन यूथ कांग्रेस ने रविवार को जम्मू में यूथ हाफ मैराथन का आयोजन किया। कार्यक्रम का नेतृत्व राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने किया। इस अवसर पर कांग्रेस महासचिव जी. ए. मीर सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
उदय भानु चिब ने कहा कि हाल के वर्षों में जम्मू-कश्मीर में नशे की समस्या बढ़ी है और इसे रोकने के लिए ठोस एंटी-ड्रग नीति, मजबूत पुलिसिंग और प्रभावी पुनर्वास ढांचे की आवश्यकता है। उन्होंने सरकार से युवाओं को जोड़ने वाले कार्यक्रमों में निवेश बढ़ाने की मांग की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित