नयी दिल्ली , फरवरी 25 -- दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने भाजपा सरकार पर तानाशाही रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि शांतिपूर्ण और अहिंसक तरीके से विरोध करने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी लोकतंत्र के खिलाफ है।
दिल्ली कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में आयोजित प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि यदि सरकार इसी तरह दमनकारी नीति अपनाती रही तो कांग्रेस सड़कों पर उतरकर जन आंदोलन करेगी। श्री यादव ने युवा कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु चिब और अन्य कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी को गैरकानूनी बताया और कहा कि कांग्रेस महात्मा गांधी के अहिंसा के मार्ग पर चलने वाली पार्टी है, जो देशहित में संघर्ष से पीछे नहीं हटेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित