बारां , अक्टूबर 21 -- राजस्थान में बारां जिले के युवा कवि सोनू सुरीला को कादंबरी साहित्य संस्थान मध्य प्रदेश द्वारा शंकर लाल साहू सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।
राष्ट्रीय कवि संगम बारां के जिला अध्यक्ष नाथूलाल निर्भय ने बुधवार को बताया कि राजस्थान साहित्य अकादमी उदयपुर के आर्थिक सहयोग से प्रकाशित कवि सोनू सुरीला की प्रथम काव्य कृति रण ज्वालाएं का चयन पुरस्कार के लिए किया गया है। उन्होंने बताया कि संस्था द्वारा डाक के माध्यम से संपूर्ण देश से रचनाकारों की प्रकाशित कृतियां आमंत्रित की गई थीं, जिनमें से निर्णायक मंडल द्वारा बारां जिले के युवा कवि सुरीला की कृति रण ज्वालाएं का चयन उक्त सम्मान के लिए किया गया है। इसके तहत 31 अक्टूबर को जबलपुर में आयोजित समारोह में शाॅल, श्रीफल, प्रशस्ति पत्र एवं नगद राशि देकर सम्मानित किया जाएगा।
राष्ट्रीय कवि संगम सहित जिले के साहित्यकारों ने इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित