समस्तीपुर , अक्टूबर 29 -- भारतीय जनता पार्टी ( भाजपा) के प्रदेश प्रवक्ता कुंतल कृष्ण ने गुरुवार को कहा है कि युवाओं में राष्ट्र निर्माण के प्रति जिम्मेदारी और नेतृत्व की भावना विकसित करना जरूरी है और उनकी ऊर्जा, प्रतिभा और सकारात्मक सोच से ही विकसित भारत के संकल्प को साकार किया जा सकता है।

भाजपा प्रवक्ता ने युवाओं से शिक्षा, कौशल विकास, सामाजिक जागरूकता और राष्ट्रहित से जुड़े कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।

श्री कृष्ण ने आज समस्तीपुर शहर में भाजपा युवा मोर्चा की ओर से आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

कार्यक्रम का उद्घाटन श्री कृष्ण तथा भाजपा के विधान पार्षद डॉ. तरुण कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष विमल कुमार गोलू ने की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित