संत कबीर नगर , मई 17 -- उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर जिले में थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने एक युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में वांछित आरोपी को रविवार को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने यहां बताया कि थाना कोतवाली खलीलाबाद में पीड़िता की तहरीर पर आरोपी चन्द्रदेव को तामेश्वरनाथ नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी ग्राम धोवहिया सिकरी थाना महुली जनपद संत कबीर नगर के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धाराओं तथा एससी/एसटी एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप है कि आरोपी ने युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया तथा जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए धमकी भी दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित