अलवर , सितम्बर 08 -- राजस्थान में कोटपूतली-बहरोड़ जिले के बानसूर थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक युवक से अवैध 315 बोर के देशी कट्टा बरामद किया है।

पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि आरोपी का नाम हेमसिंह है। उसे नई ढाणी उधो का बास जाने वाली सड़क पर पकड़ा गया। उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित