श्रीगंगानगर , जुलाई 15 -- राजस्थान में श्रीगंगानगर जिले के नयी मंडी घड़साना थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक युवक को अवैध रूप से हथियार रखने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक हरिशंकर ने बुधवार को बताया कि पुलिस दल ने गुरदीप सिंह (38) को एक अवैध देशी पिस्तौल और दो जीवित करतूस ले जाते गिरफ्तार किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित