भरतपुर , मई 01 -- राजस्थान में भरतपुर जिले के रुपवास थाना क्षेत्र में सिंघावली गांव में शुक्रवार को अपने मायके के एक शादी समारोह में आयी पत्नी को उसके पति ने गोली मारकर गम्भीर रूप से घायल करके खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक की शिनाख्त उत्तर प्रदेश अंतर्गत खेरागढ़ के बरुअर निवासी राघवेंद्र और घायल की राधिका के रूप में हुई है।
शादी समारोह में अचानक हुई गोलीबारी से हड़कंप के साथ भगदड़ मच गयी। गम्भीर रूप से घायल हालत में पति पत्नी को रूपवास के अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने राघव को मृत घोषित कर दिया जबकि राधिका को गंभीर हालत में भरतपुर के आरबीएम अस्पताल भेज दिया।
पुलिस ने शव अस्पताल के शवगृह में रखवाया है। घायल पत्नी की हालत भी नाजुक बतायी जा रही है। पुलिस ने घटनास्थल से देशी पिस्तौल बरामद किया है। प्रारंभिक जांच में पारिवारिक विवाद की बात सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि युवक कुछ दिन पहले ही ससुराल आया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित