भरतपुर , जुलाई 10 -- राजस्थान में करौली के मासलपुर चुंगी क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक अज्ञात युवक ने पांचना नदी में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि एक युवक को पुल से नदी में कूदता देख मौके पर मौजूद लोगों ने शोर मचाया लेकिन वे युवक को नदी में कूदने से नहीं रोक सके। सूचना मिलने पर मासलपुर चुंगी चौकी पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवक को नदी से बाहर निकाला लेकिन तब तक युवक की मौत हो गई थी।

पुलिस ने शव को जिला अस्पताल शवगृह में रखवा दिया है। मृतक की पहचान के प्रयास किये जा रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित