भरतपुर , अप्रैल 16 -- राजस्थान में भरतपुर के नदबई थाना क्षेत्र में युवक ने अपने घर के कमरे में रस्सी के फंदे से लटक कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि मई गांव में मृतक नवीन कुमार (33) बुधवार रात खाना खाकर अपने कमरे में सोने गया था, लेकिन जब वह गुरुवार सुबह देर तक नहीं जागा तो परिजनों ने खिड़की से झांककर देखा तो उसका शव पंखे के कुंदे से लटका पाया।
पुलिस ने शव राजकीय जिला अस्पताल के शवगृह भिजवाया जहां पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित