भरतपुर , अगस्त 23 -- राजस्थान में भरतपुर के उच्चैन थाना क्षेत्र में चक खरका गांव में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।
पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि मृतक की पहचान बंटी बंजारा (25) के रूप में हुई है। यह मामला प्रथम दृष्टया शराब के नशे में जहरखुरानी से जुड़ा हुआ बताया गया है। मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी होने के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित