भरतपुर , मार्च 25 -- राजस्थान में गंगापुर सिटी में मंगलवार रात एक ट्रेन हादसे में युवक की मौत को लेकर बुधवार को राजकीय जिला अस्पताल में काफी हंगामा हुआ।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि रेलवे अंडरपास के पास मालगोदाम के नजदीक मिले शव की पहचान बड़ी उदेई निवासी 26 वर्षीय अकील के रूप में हुई है जो अपनी ससुराल लोको क्षेत्र में आया हुआ था।

सूत्रों के अनुसार प्रथम दृष्टया यह हादसा राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से हुआ प्रतीत होता है, लेकिन मृतक के परिजनों ने युवक की हत्या की आशंका जताते हुए निष्पक्ष जांच और ससुराल पक्ष के लोगों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर हंगामा किया।

पुलिस घटना की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित