भरतपुर , जून 20 -- राजस्थान में भरतपुर के मथुरा गेट थाना क्षेत्र में एक खाली भूखंड में शनिवार को एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गयी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान बिजली घर के पास हरिजन बस्ती निवासी शंकर (35) के रूप में हुई है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि घटनास्थल का निरीक्षण करके मौत के कारणों का सुराग लगाने के प्रयास किये जा रहे है। पुलिस ने फिलहाल शव आरबीएम अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित