नरसिंहपुर , जुलाई 16 -- मध्यप्रदेश में नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव थाना क्षेत्र के देगुवा सर्रा गांव में एक 27 वर्षीय युवक का शव उसके पुराने घर में फांसी के फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान दीपेश पटैल (27) के रूप में हुई है। युवक का शव सबसे पहले उसके बड़े भाई ने देखा, जिसके बाद परिजनों को सूचना दी गई और पुलिस को मामले की जानकारी दी गई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए गोटेगांव अस्पताल भेजा। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है तथा युवक द्वारा यह कदम उठाए जाने के कारणों की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित