भीलवाड़ा , सितम्बर 04 -- राजस्थान में भीलवाड़ा जिले के महुआ खुर्द गांव में शुक्रवार को एक युवक का शव घर से कुछ दूरी पर नीम के पेड़ से रस्सी के फंदे से लटका मिला।

प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक का शव सबसे पहले वहां से गुजर रहे एक व्यक्ति ने देखा, जिसके बाद उसने परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और शव उतरवाकर महात्मा गांधी अस्पताल पहुंचाया।

पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान बालू भील (25) के रूप में हुई है। मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने युवक की मौत को लेकर संदेह जताते हुए हत्या की आशंका व्यक्त की। परिजनों का कहना है कि युवक की पहले हत्या की गयी और बाद में शव को पेड़ पर लटकाया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित