भीलवाड़ा , जून 24 -- राजस्थान में भीलवाड़ा जिले के गुलाबपुरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक युवक के अपहरण के बाद फिरौती मांगने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
थाना प्रभारी संजय गुर्जर ने बुधवार को बताया कि मोहम्मद वसीम ने पुलिस को बताया कि वह अपने परिचित समीर पठान और लकी कायमखानी के साथ दिल्ली गया था। 18 जून काे रात करीब 12 बजे दिल्ली से लौटते समय गुलाबपुरा क्षेत्र के पास उसके साथियों ने अपने अन्य सहयोगियों सिकंदर रंगरेज, आसिफ और अन्य लोगों को बुला लिया। सभी ने मिलकर उसका अपहरण कर लिया। उसे वाहन में डालकर गंगापुर क्षेत्र में ले जाया गया, जहां एक सुनसान खेत में बंधक बनाकर उससे लाठियां और बेल्ट से मारपीट की गई। उससे पांच लाख रुपये की फिरौती मांगी गई। पिटाई से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिससे उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित