नई दिल्ली , मई 20 -- दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने लगातार बढ़ती महंगाई और रिकॉर्ड बेरोजगारी को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि सरकार का काम लोगों की परेशानियां कम करना होता है, लेकिन मोदी सरकार युद्ध का बहाना बनाकर पेट्रोल, डीजल, सीएनजी और एलपीजी सहित आवश्यक वस्तुओं के दाम बढ़ाकर जनता की मुश्किलें बढ़ा रही है।

श्री यादव ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में कच्चे तेल की कीमतें कई बार 50 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंचने के बावजूद पेट्रोल और डीजल के दामों में भारी वृद्धि की गई। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार की नीतियां पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने वाली रही हैं, जबकि आम जनता महंगाई की मार झेल रही है। उनका कहना था कि दिल्ली में पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में बढ़ोतरी का सीधा असर खाद्य वस्तुओं, फल, सब्जियों और परिवहन खर्च पर पड़ रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित