तेल अवीव , अप्रैल 08 -- इजरायल ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ईरान के खिलाफ हमले दो सप्ताह के लिए रोकने के निर्णय का समर्थन किया है, हालांकि इसे कुछ शर्तों से जोड़ा है।
इजरायल के प्रधानमंत्री कार्यालय ने बुधवार को जारी बयान में कहा कि युद्धविराम इस शर्त पर आधारित है कि ईरान तुरंत होर्मुज जलडमरूमध्य को खोले और अमेरिका, इजरायल तथा क्षेत्र के अन्य देशों के खिलाफ सभी हमले बंद करे।
बयान में कहा गया कि इजरायल अमेरिका के उस प्रयास का भी समर्थन करता है, जिसके तहत ईरान को परमाणु, मिसाइल और आतंक से जुड़े खतरे के रूप में समाप्त किया जाना है।
इजरायल ने कहा कि अमेरिका ने आश्वासन दिया है कि वह आगामी वार्ताओं में इन उद्देश्यों को हासिल करनेके लिए प्रतिबद्ध है, जो अमेरिका, इजरायल और उनके क्षेत्रीय सहयोगियों के साझा लक्ष्य हैं।
प्रधानमंत्री कार्यालय ने स्पष्ट किया कि यह दो सप्ताह का युद्धविराम लेबनान पर लागू नहीं होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित