सागर , अगस्त 01 -- मध्य प्रदेश में सागर जिला मुख्यालय के सदर निवासी जूड़ो खिलाड़ी यामिनी मौर्य ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में महिलाओं के 57 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक जीतकर विश्व पटल पर सागर को गौरवान्वित किया है।
कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल मुकाबले में यामिनी का सामना इंग्लैंड की अनुभवी जूड़ो खिलाड़ी एसिल्या टॉपराक से हुआ। मुकाबला निर्धारित समय के बाद 'गोल्डन स्कोर' तक पहुँचा। यामिनी मौर्य का खेल सफर बचपन से ही अनुशासन, समर्पण और निरंतर अभ्यास के साथ प्रारंभ हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित