बार्सिलोना , सितंबर 14 -- स्टार फुटबॉल खिलाड़ी लामिन यामल के दो गोलों की मदद से बार्सिलोना ने ला लीगा मुकाबले में लेवांटे पर 4-2 से जीत दर्ज की। रविवार रात खेले गये मुकाबले में बार्सिलोना ने वैलेंसिया से तीनों अंक हासिल किए और 4-2 के स्कोर से जीत दर्ज की। यामल ने पहले और दूसरे हॉफ में एक-एक गोल किये। जावी एस्पार्ट ने अपना पहला गोल किया और करीम अदेयेमी ने रोमांचक मुकाबले के अंत में निर्णायक गोल दागा, जिससे हांसी फ्लिक की टीम ने ला लीगा में लगातार पांचवीं जीत दर्ज की। जावी एस्पार्ट ने एक डिफ्लेक्शन के जरिए बार्सिलोना को शुरुआती बढ़त दिलाई और यामल ने हाफ टाइम से पहले और बाद में गोल कर टीम की बढ़त को मजबूत किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित