अलवर , जून 19 -- राजस्थान में केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री और अलवर सांसद भूपेन्द्र यादव 21 जून को जिले में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे।

आधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक श्री यादव सुबह सुबह सवा छह बजे इंदिरा गांधी स्टेडियम में आयोजित 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह में शिरकत करेंगे। इसके बाद वह कंपनी बाग में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे।

इसके बाद श्री यादव भाखेडा एनीकट का उद्घाटन करने के बाद पूर्वाह्न सवा 11 बजे नटनी का बारा में नटनी का बारा-जयसमंद नहर पक्कीकरण कार्य का शिलान्यास करेंगे।

वह दोपहर एक बजे नीलकंठ महादेव मंदिर गढ राजौर टहला में टहला-दबकन-राजौरगढ-मथरावट सडक निर्माण कार्य का शिलान्यास करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित