उज्जैन , अप्रैल 03 -- मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज अपने उज्जैन प्रवास के दौरान स्व गुरकीरत सिंह मनोचा के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
मुख्यमंत्री डॉ यादव हेलीपैड से सीधे सबसे पहले स्व. गुरकीरत के पार्श्वनाथ सिटी स्थित उनके निवास पहुंचे। उन्होंने शोकाकुल परिवार को ढांढ़स भी बंधाया। विगत दिवस कनाडा में हुई एक दुर्घटना में गुरकीरत सिंह की मृत्यु हो गई थी।
मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि शासन प्रदेशवासियों के सुख दुख में साथ है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नीत भारत सरकार और मध्यप्रदेश शासन के प्रयासों से स्व श्री मनोचा का पार्थिव शरीर कनाडा से भारत लाया गया है।
मुख्यमंत्री डॉ यादव के साथ प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल, सांसद अनिल फिरोजिया, विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा ने भी स्व श्री मनोचा को श्रद्धांजलि दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित