अलवर , जनवरी 13 -- केंद्रीय पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने मंगलवार को राजस्थान में भिवाड़ी मोड जंक्शन के विकास कार्य का शिलान्यास किया।
इस कार्य के तहत कुल पांच करोड़ 42 लाख रुपये करोड़ रुपये की लागत से विकास कार्य कराया जाएगा। जिसका कार्यादेश जारी कर दिया गया है एवं कार्य इसी वर्ष पूर्ण किया जाना प्रस्तावित है।
विकास कार्यों के तहत जंक्शन पर 18 मीटर व्यास के ट्रैफिक सर्किल का निर्माण, सर्किल के चारों ओर चार लेन सीसी फुटपाथ का विकास किया जाएगा, जिससे वाहनों की आवाजाही सुगम हो सके। जंक्शन को एक विशिष्ट पहचान देने के लिए विशेष स्तंभ का निर्माण किया जाएगा। इसके अतिरिक्त सड़क संकेत एवं मार्गदर्शन के लिए साइन बोर्ड भी लगाए जाएंगे।
कार्यक्रम के दौरान तिजारा विधायक महंत बालक नाथ योगी, जिला प्रमुख बलबीर छिल्लर, जिला अध्यक्ष महासिंह चौधरी, पूर्व विधायक तिजारा मामन सिंह, मुख्य कार्यकारी अधिकारी बीड़ा अतुल प्रकाश, भिवाड़ी के पुलिस अधीक्षक प्रशांत किरण सहित अन्य जनप्रतिनिधि गण एवं अधिकारी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित