भोपाल , फरवरी 26 -- मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बालाकोट एयर स्ट्राइक की 7वीं वर्षगांठ पर भारतीय वायुसेना के अद्वितीय साहस, शौर्य एवं पराक्रम को नमन किया है।

डॉ. यादव ने कहा कि भारत के वीर जवानों ने अपनी बहादुरी से मातृभूमि के स्वाभिमान को अक्षुण्ण बनाए रखा है। हमारे शूरवीर जवानों पर सभी देशवासियों को सदैव गर्व रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित