भोपाल , अगस्त 22 -- मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश के गौरव, हिंदी साहित्य के प्रसिद्ध लेखक एवं व्यंग्यकार स्व. हरिशंकर परसाई की जयंती पर उन्हें नमन किया है।

डॉ. यादव ने 'एक्स' पर कहा कि 'भोलाराम का जीव', 'सदाचार का ताबीज' और 'ठिठुरता हुआ गणतंत्र' जैसी कालजयी रचनाओं के माध्यम से श्री परसाई ने समाज की विसंगतियों, रूढ़ियों और पाखंड पर तीखा प्रहार किया। उनकी निर्भीक लेखनी आज भी समाज को सजग दृष्टि, आत्ममंथन और सत्य के पक्ष में खड़े होने की प्रेरणा देती है। श्री परसाई का जन्म 22 अगस्त 1924 को नर्मदापुरम (मध्यप्रदेश) जिले में हुआ था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित