आलीराजपुर , फरवरी 27 -- मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पूर्व विधायक सुलोचना रावत के निवास स्थल पहुँचकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।

डॉ. यादव शुक्रवार को आलीराजपुर जिले की जोबट तहसील के ग्राम कानाकाकड़ में पूर्व विधायक श्रीमती रावत के निवास पहुंचे और श्रीमती रावत के परिजनों से भी भेंट की। उन्होंने परिजनों से उपचार की विस्तृत जानकारी ली। पूर्व विधायक के गृह निवास पहुंचने पर श्रीमती रावत के परिजनों ने उनका तिलक लगाकर पुष्पगुच्छ से स्वागत किया। उनके पुत्र विशाल रावत व परिजनों ने बताया कि उनके स्वास्थ्य में सुधार हैं। डॉ. यादव ने इस कठिन समय में हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

मुख्यमंत्री ने श्रीमती रावत के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए कहा कि सरकार संकट की इस घड़ी में परिवार के साथ पूरी संवेदनशीलता और तत्परता से खड़ी है। इस अवसर पर अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री नागर सिंह, पूर्व सांसद गुमान सिंह डामोर, संभागायुक्त इंदौर डॉ. सुदाम खाड़े, कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर, पुलिस अधीक्षक सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित