भोपाल , मार्च 21 -- मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज जयपुर में उद्योगपतियों से चर्चा करके उन्हें राज्य में निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे।
डॉ यादव ने इस बारे में सोशल मीडिया पर जानकारी साझा की।
उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश अपनी नीतिगत स्पष्टता, त्वरित निर्णय क्षमता और मजबूत इन्फ्रास्ट्रक्चर के बलबूते निवेश का बेहतरीन गंतव्य बन चुका है। इसी क्रम में आज वे जयपुर में आयोजित 'इंटरैक्टिव सेशन ऑन इंवेस्टमेंट ऑपुर्चिनिटीज इन मध्यप्रदेश' में उद्योगपतियों के साथ संवाद करेंगे।
इस संवाद में टेक्सटाइल, ईवी ऑटोमोबाइल, फूड प्रोसेसिंग, पर्यटन व अन्य प्रमुख क्षेत्रों पर फोकस रहेगा। इसमें राज्य की ऑद्योगिक नीतियों, बुनियादी संरचना और प्रोत्साहन योजनाओं की भी जानकारी दी जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित