शिवपुरी , जून 11 -- मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में शिवपुरी-कोटा फोरलेन राष्ट्रीय राजमार्ग पर ग्राम रामनगर के समीप आज सवारियों से भरी एक निजी यात्री बस से अचानक धुआं निकलने पर यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार शिवपुरी से कोटा (राजस्थान) जा रही एक निजी यात्री बस में ग्राम रामनगर के पास चलते समय अचानक धुआं निकलने लगा। स्थिति को भांपते हुए चालक ने तत्काल बस को सड़क किनारे रोक दिया और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर उतरवा लिया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बस के पिछले पहियों के पास से धुआं निकल रहा था। सूचना मिलने पर संबंधित अधिकारियों ने भी स्थिति की जानकारी ली। बाद में यात्रियों की सुविधा के लिए दूसरी बस की व्यवस्था कर उन्हें उनके गंतव्य के लिए रवाना किया गया। घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित