जौनपुर , सितम्बर 22 -- पुलिस महानिदेशक रेलवे प्रकाश डी ने मंगलवार को कहा कि यात्रियों और उनके सामान के साथ ही रेलवे की पटरियों की सुरक्षा करना उनके विभाग की प्राथमिकता है।

जौनपुर जंक्शन के प्लेटफार्म नम्बर पांच पर जीआरपी थाने के नवनिर्मित पुलिस बैरक का फीता काटने के बाद शिलापट्ट का अनावरण कर उद्घाटन पुलिस महानिदेशक रेलवे प्रकाश डी ने किया। उत्तर रेलवे से हस्तांतरित भवन को 17 लाख की लागत सेकायाकल्प किए जाने के बाद नवनिर्मित बैरक का निर्माण किया गया। इस दौरान पुलिस महानिरीक्षक रेलवे प्रयागराज एन कोलांची एसपी रेलवे प्रशांत वर्मा व पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह की उपस्थिति रही।

लोकार्पण के उपरांत आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए डीजी रेलवे ने कहा की यूपी के 16 हजार रेल नेटवर्क में प्रतिदिन 3050 ट्रेने गुजरती है जिनमें प्रतिदिन 30 लाख से ज्यादा यात्री सफर करते है। पूरे प्रदेश में पांच रेलवे जोन व 12 डीआरएम के साथ समन्वय स्थापित करके हम यात्रा करने वाले यात्रियों व उनके समानों व पटरीयों की सुरक्षा करते है।

उन्होंने पुलिस को अपने कार्यप्रणाली में सरलता लाने को कहा जिससे आमजन को सुविधा का लाभ मिले। इस अवसर पर सहायक मंडल अभियंता राजित राम सीओ सिटी गोल्डी गुप्ता उपस्थित रहे। सभी का स्वागत व आभार जीआरपी थानाध्यक्ष सुनील कुमार गोंड किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित