जयपुर , सितंर 18 -- अतिरिक्त रेल यात्री यातायात के मद्दनजर यात्रियों की सुविधा के लिए जोधपुर-दिल्ली-जोधपुर मंडोर सुपरफास्ट एक्सप्रेस रेलसेवा में एक तृतीय वातानुकूलित एवं एक तृतीय वातानुकूलित इकोनोमी श्रेणी के डिब्बों की 19 सितंबर से छह दिन के लिए अस्थाई बढोतरी की जायेगी।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार गाडी संख्या 22491 एवं 22492 जोधपुर-दिल्ली-जोधपुर मंडोर सुपरफास्ट एक्सप्रेस रेलसेवा में जोधपुर से 19 से 25 सितंबर तक तथा दिल्ली से 20 से 26 सितंबर तक यह बढोतरी की जायेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित