हाजीपुर , सितंबर 02 -- गामी पर्व त्योहार के दौरान यात्रियों की संभावित अतिरिक्त भीड़ के मद्देनजर उनकी सुविधा के लिये रेलवे की ओर से गया और कामाख्या के मध्य चलने वाली गाड़ी सं. 15619/15620 गया-कामाख्या-गया एक्सप्रेस में अस्थायी रूप से वातानुकूलित तृतीय श्रेणी का एक अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे । यह सुविधा कामाख्या से गया के लिए 07.09.2026 से 30.11.2026 तक तथा गया से कामाख्या के लिए 08.09.2026 से 01.12.2026 तक उपलब्ध रहेगी ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित