जयपुर , फरवरी 14 -- उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए पोरबंदर-दिल्ली सराय- पोरबंदर (द्वि-साप्ताहिक) एक्सप्रेस रेलसेवा का दौसा स्टेशन पर, हावडा-जोधपुर (सप्ताह में चार दिन) सुपरफास्ट एक्सप्रेस एवं हावडा-बीकानेर (त्रि-साप्ताहिक) सुपरफास्ट एक्सप्रेस रेलसेवा का बांदीकुई स्टेशन पर प्रायोेगिक आधार पर ठहराव दिया जा रहा है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार रेलगाडी संख्या 20937 पोरबंदर-दिल्ली सराय (द्वि-साप्ताहिक) एक्सप्रेस रेलसेवा 15 फरवरी से दौसा स्टेशन पर 15.03 बजे आगमन एवं 15.05 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 20938 दिल्ली सराय- पोरबंदर (द्वि-साप्ताहिक) एक्सप्रेस रेलसेवा 16 फरवरी से दौसा स्टेशन पर 11.58 बजे आगमन एवं 12.00 बजे प्रस्थान करेगी।

गाडी संख्या 12307 हावडा-जोधपुर (सप्ताह में चार दिन) सुपरफास्ट एक्सप्रेस फरवरी से बांदीकुई स्टेशन पर 22.20 बजे आगमन एवं 22.22 बजे प्रस्थान करेगी। गाडी संख्या 22307 हावडा-बीकानेर (त्रि-साप्ताहिक) सुपरफास्ट एक्सप्रेस रेलसेवा 14 फरवरी से बांदीकुई स्टेशन पर 22.20 बजे आगमन एवं 22.22 बजे प्रस्थान करेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित